ad
best news portal development company in india

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा स्कूली बालक बालिकाओं को वितरित की गई साइकिल

SHARE:

शासकीय उत्कृष्ट मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबट में साइकिल वितरण कार्यक्रम का

बिलाल खत्री
अलीराजपुर जनजातीय कार्य विभाग की पहल पर बालिकाओं को विद्यालयों में सुलभ पहुँच हेतु मध्य प्रदेश सरकार की साइकिल वितरण योजना संचालित की जा रही है । प्रति वर्ष इस योजना के तहत कई बालक बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है ताकि बालक बालिकाओं की विद्यालयों में अधिक से अधिक पहुंच सुनिश्चित की जा सके तथा विद्यालयों में छात्राओं का ड्रॉप रेट दर कम किया जा सके उक्त बात कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने साईकल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही । आज शासकीय उत्कृष्ट मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबट जिला अलीराजपुर में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ की गई। स्कूल की बालिकाओं द्वारा अतिथियों के स्वागत के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । उक्‍त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चौहान ने कहा कि शासन विद्यार्थियों के पालक के रूप में कार्य करते हुए दूरस्थ क्षेत्र में अध्ययनरत बेटा-बेटियों को निशुल्क साइकिल, गणवेश एवं छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है।

साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रामीण सड़कों को फलियों से जोड़ने एवं करोड़ों नागरिकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण जैसी योजनाएं समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। साइकिल वितरण योजना के प्रथम चरण के तहत 127 बालकों एवं 79 बालिकाओं को मंत्री चौहान , कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों द्वारा साइकिल वितरित की गई ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर, भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल , मंत्री प्रतिनिधि विशाल रावत , जनपद पंचायत अध्यक्ष शर्मी भुरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल मोहनिया, जोबट मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मंडलोई एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ साथ संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप सिंह डावर ने दिया एवं मंच का संचालन फिरोज खान द्वारा किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *