जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
अभियान के तहत नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाने हेतु किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन,
“Cyber सतर्कता रथ” को किया बैंक से जागरूकता हेतु रवाना,
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को किए पम्पलेट्स वितरित,
डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, फैक/हैक सोशल मीडिया प्रोफाइल, फर्जी इनवेस्टमेंट ऐप्लकैशन के बारे मे जानकारी देकर किया जागरूक, OTP साझा न करने व स्पैम लिंक पर क्लिक न करने की दी समझाईश,
“प्रत्येक क्लिक से पहले सोचने- समझने-समय देने” व “सुरक्षित क्लिक सुरक्षित जीवन” जैसे नारो का किया गया प्रचार प्रसार।
खरगोन। बढ़ते साइबर अपराधों एवं साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस के द्वारा लगातार आम जन को जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में आज दिनांक को खरगोन पुलिस एवं SBI बैंक के द्वारा संयुक्त रूप से “Cyber सतर्क” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में SBI बैंक सब्जी मंडी ब्रांच के द्वारा आयोजित किया गया जिसमे एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे, SBI बैंक सब्जी मंडी ब्रांच के बैंक मैनेजर श्री राम कुमार व बैंक का स्टाफ व साइबर सेल खरगोन से उनि दीपक तलवारे एवं अभिलाष डोंगरे मौजूद रहे । कार्यक्रम की शुरुआत में साइबर फ्रॉड से बचाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमे जालसाजों द्वारा नागरिकों से साइबर फ्रॉड करने के लिए मांगे जाने वाले OTP एवं निजी जानकारी साझा न करने के लिए बताया गया जिसके बाद “Cyber सतर्कता रथ” को बैंक से रवाना किया गया जो शहर व ग्रामों में जाकर आम जन को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करेगा ।
साथ ही बताया गया की दिन प्रतिदिन इन नई-नई तकनीकों से हम रूबरू हो रहे है, ये हमारे लिए सुविधाजनक तो है लेकिन जल्दबाजी में इसमें ध्यान रखने वाली सावधानियों पर ध्यान नहीं देते है और यही इन साइबर अपराधियों के लिए सबसे बड़ा मौका बन जाता है । इन खतरों से बचने का एकमात्र समाधान है इनके बारें में जानकारी देते हुए जागरूक रहने की बात कही गई व अपने आप को व अपने परिजनों को अधिक से अधिक जागरूक रहने के लिए प्रेरित भी किया गया ।
इस दौरान पुलिस टीम के द्वारा साइबर अवेयरनेस के पम्पलेट्स का वितरण भी किया गया । साथ ही साथ किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन फ़्राड हो जाने पर गृह मंत्रालय द्वारा जारी हेल्पलाइन न 1930, गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर भी शिकायत करने की भी जानकारी दी गई ।






