ad
best news portal development company in india

प्रभारी मंत्री ने स्कूली बच्चों को साईकिल वितरण की ग्राम भावसा के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन में जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
बुरहानपुर 15 अगस्त,स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम भावसा के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर किया।जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अपने संबोधन से कार्यक्रम में उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी है, जिले में सिंचाई क्षेत्र का विस्तार होगा एवं विकास के द्वार खुलेंगे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर विधायक अर्चना चिटनीस ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्लास्टिक का उपयोग ना करने का संदेश दिया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीराम सिलावट ने 5 स्कूली बच्चों को साईकिल का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिनियों, प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ विशेष भोज किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्कूली बच्चों को बड़े स्नेह के साथ भोजन परोसा एवं लड्डू भी खिलाये।

भावसा डेम का निरीक्षण अपने प्रवास के दौरान जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भावसा डेम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय पर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हाथो में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं देशप्रेम का संदेश दिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *