ad
best news portal development company in india

पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा थाना राजगढ़ में लूट के घटना स्थल सोनगढ रोड अमोदिया फाटा राजगढ़ पर पहुंचकर किया निरीक्षण, अज्ञात आरोपियो की शीघ्र पतारसी व कडी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत अज्ञात बदमाशो द्वारा सोनगढ रोड अमोदिया फाटे पर बकरा-बकरी खरीदने वाले व्यापारियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है।


उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा आज राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर पैदल भ्रमण किया गया ।
पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा घटना में सम्मिलित अज्ञात बदमाशो की शीघ्र पतारसी कर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही हेतु एस.डी.ओ.पी. सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार, थाना प्रभारी राजगढ निरीक्षक दीपकसिंह चौहान, व सायबर शाखा प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल व उनकी सायबर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


साथ ही पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण राजगढ़ कस्बे का भ्रमण कर पुलिस थाना राजगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालखाना, बंदी हवालात के रख रखाव, चिन्हित एवं निगरानीशुदा अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी, रात्री गस्त व रोड़ पेट्रोलिंग प्रभावी रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *