ad
best news portal development company in india

नानपुर में धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी का त्योहार…पूजे गए भिलट नाग देवता , शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का लगा ताता ..

SHARE:

नानपुर मांगीलाल वर्मा

जिले भर में नागपंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। नागपंचमी का पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। सुबह से शिव मंदिर एवं नाग मंदिरो में भक्तो का शुभ से लगा ताता । स्थानीय मुहालिया,माली परिवार द्वारा बड़े भिलट नाग देवता का मंदिर का निर्माण किया साथ ही तीन दिवसीय अनुष्ठान किया।इस आयोजन में साथ महा प्रसाद आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों की संख्या ने। सोमचंद दादा माली की बाड़ी में प्रसाद ग्रहण की। वहीं आज नागपंचमी के पावन पर्व पर माली जी की वाडी मे भिलट देव शिव मंदिर पर महा आरती और विशाल भंडारा रखा गया। दो दिन में दो स्थानों में माली परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ नगर के शिव मंदिरों में दर्शन -पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने दीपक, फूल, दूध ,लावा चढ़ाकर, नाग देवता की पूजन,अर्चना की। इसअवसर पर मंदिरों से लेकर अन्य स्थानों पर भी धार्मिक अनुष्ठान आयोजन का सिलसिला दिनभर जारी रहा। कहीं विशेष पूजा-अर्चना , हवन, व धार्मिक अनुष्ठानों किया गया। स्थानीय भिलट देव शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा नागपंचमी के दिन हवन विद्वानों पंडित द्वारा
मंत्र उच्चारण से आहुति अर्पित के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की।
अनुष्ठान के पश्चात आरती व महाप्रसाद आयोजित किए गई। जिसमें दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नागमंदिर के दर्शन कर, भोजन प्रसादी ग्रहण की।इस पावन पर्व पे ग्रामीण भक्तजन द्वारा तन, मन,धन से धार्मिक अनुष्ठान, महाप्रसादी में सहयोग दिया। इस ही अवसर पर भिलटदेव शिव मंदिर समिति ने सभी सहयोग दान दाताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *