ad
best news portal development company in india

जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने सड़क की खराब स्थिति और जिले में फैले भ्रष्टाचार पर जताई कड़ी नाराजगी

SHARE:

भोपाल विधानसभा में उठाएंगी मामला

बिलाल खत्री
अलीराजपुर जोबट विधायक सेना महेश पटेल आज भोपाल विधानसभा सत्र के लिए रवाना हुईं। रवाना होते समय मार्ग में बोरझाड़ फाटक से आखोली फाटक तक की हाल ही में बनी सड़क की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वयं वाहन से उतरकर सड़क का निरीक्षण किया और राह चलते नागरिकों से संवाद कर उनकी परेशानियाँ सुनीं। विधायक ने कहा कि एक साल भी नहीं हुआ और सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विधायक श्रीमती पटेल ने स्पष्ट किया कि इस विषय को वह विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगी और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग करेंगी।

इसके अलावा, विधायक ने जिले में फैले भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा,इस भाजपा सरकार में हर जगह पैसे और कमीशन का खेल चल रहा है। जनता की योजनाओं में गड़बड़ी, अधिकारीयों की मनमानी और जवाबदेही का अभाव जिले में साफ़ दिखाई देता है। भ्रष्टाचार इस सरकार में फल-फूल रहा है।

विधायक श्रीमती पटेल ने कलेक्टर से भी माँग की है कि जिले में हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि वे जनता की आवाज़ को विधानसभा में बुलंद करेंगी और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मजबूती से लड़ेंगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *