धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
- तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में लूटी गई महिन्द्रा पिकअप कीमती 8 लाख व रेडमी मोबाईल कीमती 10,000 एवं अपराध करनेप्रयुक्त पल्सर बाईक कीमती 50,0000रूपये जप्त”
- अपराध क्रमांक 321/2025 धारा 309 (6) बी.एन.एस.
- नाम आरोपीगण
- 1 जगदीश पिता रूखड़िया सिंगारिया जाति भील उम्र 40 साल निवासी बारूड़ फलिया कुक्षी
- 2 पवन पिता मोहरसिंह मंडलोई जाति भील उम्र 27 साल निवासी गोगावा कुक्षी
- 3 गोपाल पिता शंकर चौहान जाति भील उम्र 27 साल निवासी गोगावा कुक्षी
दिनांक 08.07.2025 को थाना कुक्षी पर फरियादी कांशीराम पिता कोलिया एस्के निवासी बजट्टा बाकानेर ने रिपोर्ट लिखाई कि नरीमन पाईन्ट चौराहे पर तीन अज्ञात पल्सर बाईक सवार बदमाशो ने एक्सीडेन्ट की बात को लेकर लातघूंसो से मारपीट कर नीचे गिरादिया और पिकअप व मोबाईल छीनकर भाग गये ।
इस घटना पर कुक्षी पुलिस तुरन्त हरकत में आई और चारो ओर नाकाबन्दी कर आसपास के थानो को भी सूचना दी। बाद मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर देर रात्रि मे तीन बदमाशो को पकड़कर उनसे पूछताछ कर उनसे लूटी गई
पिकअप वाहन, मोबाईल, एवं अपराध मे प्रयुक्त पल्सर बाईक जब्त कर ली है,
आज आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, उनि गिलदारसिंह बघेल, उनि अनूप बघेल, सउनि चंचलसिंह, सउनि शररद गौड़, प्र.आर. 213 सतीश,831 नितिन, 143 सोनू,
722 कुन्दनसिंह, 836 संतोष गौड़ आर. 997 विपिन, आर. 45 महेन्द्र, आर. 886 अजय, 1028 प्रदीप, प्रशांत साइबर सेल, का विशेष योगदान रहा ।






