ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अवैध गौवंश तस्करों के विरुद्ध की कार्यवाही

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

थाना कोतवाली खरगोन पर अवैध गौवंश परिवहन करने पर किया प्रकरण पंजीबद्ध,
पुलिस ने कार्यवाही मे क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे कुल 03 गौवंश को कराया मुक्त,
अवैध गौवंश परिवहन मे प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमत लगभग 5,00,000/- रुपये को भी पुलिस ने किया जप्त।

खरगोन। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध गौवंश तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशो के परिपालन मे खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है । इसी तारतम्य में कोतवाली खरगोन पर अवैध गौवंश तस्करों के विरूद्व कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 01.07.25 को कोतवाली खरगोन पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, एक पीकअप वाहन क्रमांक MP10G0172 जिसमे क्रूरतापूर्वक अवैध गौवंश है, थोड़ी देर के बाद बिस्टान रोड़ भोंगा नाले तरफ से निकलने वाला है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर बिस्टान रोड़ भोंगा नाले के लिए रवाना किया गया । पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर मुखबिर के बताए अनुसार पिकअप वाहन का इंतजार किया गया ।

थोड़ी देर इंतज़ार करने के बाद पुलिस को मुखबिर के बताए अनुसार पिकअप वाहन खरगोन तरफ से आता दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर रोका गया । पिकअप मे बैठे व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम देवा भालसे निवासी ग्राम उबदी थाना बलकवाडा व दूसरे ने अपना नाम राहुल पिता राकेश सोलंकी निवासी ग्राम उबदी थाना मेनगांव का होना बताया । पुलिस द्वारा रोके गए पिकअप वाहन को चेक करने पर उसमे क्रूरतापूर्वक 03 गौवंश भरे होना पाए गए, जिन्हे मुक्त कराया गया ।
पुलिस ने पीकअप वाहन क्रमांक MP10G0172 कीमत लगभग 5,00,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर पिकअप वाहन चालक के विरुद्ध थाना कोतवाली खरगोन पर अपराध क्रमांक 294/25 धारा 4,6,9 म.प्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम तथा 11(1)(घ) पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।

जप्तशुदा मशरुका

  1. कुल 03 गौवंश कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये
  2. अवैध गौवंश परिवहन मे प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमत लगभग 5,00,000/- रुपये

उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारीलाल मण्डलोई के नेतृत्व मे सउनि दीपक भालसे,प्रआर. भुरला सोलंकी व थाने के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई