ad
best news portal development company in india

03 दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री


खरगोन। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खरगोन जिले की तीन दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए इच्छुक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं समितियों से 48वें चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2025 तक किये जा सकते हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी एचएस मुवेल ने बताया कि जनपद पंचायत खरगोन के अंतर्गत ग्राम पंचायत दसंगा, जनपद पंचायत महेश्वर के अंतर्गत ग्राम पंचायत महोद एवं जनपद पंचायत बड़वाह के अंतर्गत ग्राम टेमला में उचित मूल्य दुकान खोली जाना है। उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी, बहुप्रयोजन सोसायटी, महिला स्व सहायता समूह एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति पात्र है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाईट www.rationmitra.nic.in पर कर सकते हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई