ad
best news portal development company in india

विश्वदीप संतोष मोयदे का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

  • यह सम्मान नगर परिषद को, सफाई मित्रों और कर्मचारियों को किया समर्पित

खरगोन। मंडलेश्वर नगर और खरगोन जिले के लिए आज बड़ा गौरव का पल रहा, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नगर परिषद, मंडलेश्वर अध्यक्ष विश्वदीप संतोष मोयदे को खंडवा में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया। जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे गंगा जल संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर खंडवा में प्रदेश स्तर का समारोह आयोजित किया गया था। जल संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस नगरीय निकायों के अध्यक्ष खंडवा में सम्मानित हुए। उनमें हमारे नगर मंडलेश्वर का नाम भी शामिल रहा। नगरीय निकायों में 16 नगर निगम 98 नगर पालिका परिषद और 298 नगर परिषद सहित कुल 407 नगरीय निकाय मध्य प्रदेश में कार्यरत है। जिनमें से 10 निकाय सम्मान के लिए चुने गए मध्य प्रदेश की 298 नगर परिषदों में से सिर्फ दो नगर परिषद ही यह सम्मान प्राप्त कर सकी, उनमें एक नगर परिषद मंडलेश्वर है। अध्यक्ष विश्वदीप संतोष मोयदे ने कहा कि यह सम्मान पूरे नगर का सम्मान है। इस सम्मान को परिषद के उपाध्यक्ष, पार्षदगण, ब्रांड एम्बेसेडर, अधिकारी एव सभी कर्मचारियों, सफाई मित्रों को समर्पित करता हूँ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई