ad
best news portal development company in india

ई-समंस/वारंट प्रक्रिया को प्रभावी बनाने हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन।

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

इस कार्यशाला मे जिले के समस्त थानों से कोर्ट मोहर्रर, समंस/वारंट मुंशी, कोर्ट मुंशी एवं संबंधित तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
यह कार्यशाला जिला न्यायालय खरगोन मे आयोजित की गई ।

खरगोन। पुलिस मुख्यालय के द्वारा भोपाल में आयोजित ICJS (Inter-Operable Criminal Justice System) कार्यशाला में प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में सीसीटीएनएस प्रणाली अंतर्गत ई-समंस एवं ई-वारंट की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम मे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश जोशी की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे दिनांक 28.06.25 को जिला न्यायालय खरगोन मे 01 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी ।

इस कार्यशाला मे आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यायालय और पुलिस विभाग के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । समन एवं वारंट जैसी न्यायिक प्रक्रियाओं को CIS और CCTNS जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एकीकृत करने का प्रयास न केवल तकनीकी दृष्टि से उन्नत है, बल्कि इससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही भी सुनिश्चित होती है ।

ई-समंस/वारंट प्रक्रिया लागू होने से न्यायालय द्वारा जारी समन एवं वारंट की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस थानों तक पहुंचाई जा सकेगी, जिससे इनकी त्वरित निष्पादन और रिपोर्टिंग संभव होगी । इससे न्यायिक कार्यों में अनावश्यक विलंब कम होगा और मामलों की सुनवाई समय पर पूरी की जा सकेगी । वहीं, पुलिस विभाग के लिए भी यह प्रणाली अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि इसके माध्यम से समन/वारंट की ट्रैकिंग, निष्पादन की निगरानी एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी, जिससे मैनुअल त्रुटियों में कमी आएगी और उच्च अधिकारियों को वास्तविक समय पर निगरानी रखने में सुविधा होगी ।

इस तरह यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल डिजिटल शासन की दिशा में एक कदम है, बल्कि अपराध नियंत्रण, न्यायिक कार्यों में गति, एवं पुलिसिंग में पारदर्शिता को बढ़ावा देने वाला एक कदम है ।

उक्त कार्यशाला मे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गिरीश कुमार शर्मा, रवि झालोरा तृतीय जिला न्यायाधीश/प्रभारी अधिकारी कंप्यूटर अनुभाग, ओमप्रकाश पटेल जूनियर सिस्टम एनालिस्ट, जिला न्यायालय के क्रिमिनल रीडर, आदेशिका लेखक एवं पुलिस विभाग से एसडीओपी भीकनगाँव राकेश आर्य, सीसीटीएनएस प्रभारी राहुल बडोले व जिले के समस्त थानों से कोर्ट मोहर्रर, समंस/वारंट मुंशी, कोर्ट मुंशी एवं संबंधित तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई