ad
best news portal development company in india

मन की बात कार्यक्रम का सफल खट्टाली मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़ी खट्टाली। भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार अलीराजपुर जिले के सभी मंडलों में मन की बात कार्यक्रम के श्रवण एवं प्रसारण हेतु मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी। इसी क्रम में खट्टाली मंडल में प्रभारी गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को मंडल के सभी 33 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मासिक संवाद कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, तथा वरिष्ठजनों ने एकजुट होकर सुना और देखा। कार्यक्रम की तस्वीरें और रिपोर्ट संगठन ऐप पर अपलोड की गई हैं। इस आयोजन से जनभागीदारी को नया बल मिला और कार्यकर्ताओं में नवीन उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक बूथ पर मन की बात के सीधे प्रसारण से हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने योग, तीर्थयात्रा, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, स्वयं सहायता समूहों की सफलता, सिंदूर वन, और एक पेड़ मां के नाम जैसे जनसरोकार विषयों पर प्रेरणादायक संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 123वां एपिसोड प्रसारित हुआ। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और आमजनों में विशेष उत्साह देखा गया।

खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल ने बताया कि मंडल के सभी 33 बूथों से 100% रिपोर्टिंग प्राप्त हुई है और कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने आयोजन को ऐतिहासिक बनाया

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई