ad
best news portal development company in india

राज्यपाल मंगू भाई पटेल  का आहवान पर प्रदेश में 1 जुलाई से “100 दिवसीय सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग एवं जागरुकता अभियान होगा शुरू

SHARE:

बिलाल खत्री
इंदौर सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग करने में देश के सभी राज्यों में मध्यप्रदेश का नाम प्रथम स्थान पर है । लेकिन राज्यपाल का विजन स्पष्ट है कि सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग में संख्यात्मक दृष्टि से प्रथम नहीं बल्कि शत प्रतिशत स्क्रीनिंग करके प्रदेश को सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन प्रदेश बनाना है ।

राज्यपाल के मार्गदर्शन से उप मुख्यमंत्री द्वारा 19 जून 2025 को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जनजाति बाहुल्य बडवानी जिले से “100 दिवसीय सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग एवं जागरुकता अभियान” 1 जुलाई से प्रारम्भ करने की घोषणा की गई। जिसकी तैयारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने पूरी कर ली है जिसके दिशा निर्देश प्रदेश के उन 33 जिलों जिनमें सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन संचालित है के जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को भेजे गए है। पत्र में 33 जिले और उनमें प्रतिदिन के हिसाब से 100 दिन में सिकल सेल जॉच होने वाले व्यक्तियों का जिलेवार लक्ष्य दिया गया जैसे बडवानी जिले में प्रतिदिन 1180 और सौ दिन में 01 लाख 18 हजार व्यक्तियों की जांच होनी है। इस सौ दिवसीय अभियान को जनजातीय कार्य विभाग, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पूरा किया जाना है।

अभियान का समापन 15 नवंबर , राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 03 जिलों,10 विकासखंड, एवं 05 सिकल मित्रो को राज्य स्तर से सम्मानित किया जाएगा। इस रोग के उन्मूलन हेतु राज्यपाल महोदय के प्रयासों से सभी अवगत हैं । डॉ दीपमाला रावत ने बताया कि माननीय राज्यपाल महोदय चाहते हैं कि इस अभियान में जहां इलेक्ट्रानिक/ प्रिंट मीडिया प्रचार- प्रसार में सहयोग करे वहीं जन प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, निजी संस्थाएं , आम जनमानस प्रशासन के साथ सहयोग कर अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई