ad
best news portal development company in india

पर्यटन क्विज 2025 का आयोजन एक अगस्त को

SHARE:

 धार, ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

धार म.प्र.पर्यटन क्विज प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी निर्देश जारी किये गये हैं। जिसमें म.प्र.पर्यटन क्विज का आयोजन एक अगस्त को समूचे प्रदेश में एक साथ होगा। इसमें प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधता, कला, महापुरूषों, पर्यटन, आजादी का अमृत महोत्सव आदि से विद्यार्थियो को अवगत एवं जागरूक कराने हेतु विद्यार्थियो द्वारा सहभागिता की जावेगी।
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने बताया कि म.प्र. पर्यटन क्विज 2025 में जिले के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वी तक के विद्यार्थी भाग ले सकेगें। प्रत्येक विद्यालय से 3 विद्यार्थियों का एक दल सहभागिता करेगा, जिसका चयन विद्यालय स्तर पर प्राचार्य, संस्था प्रमुख द्वारा किए जाने के निर्देश दिए है। म.प्र.पर्यटन क्विज 2025 हेतु पंजीयन 18 जुलाई तक रहेगी। पंजीयन ऑनलाईन म.प्र. टूरिज्म बोर्ड की लिंक https://www.mptourism.com/tourismquiz2025/schools/ पर किया जावेगा। सम्पूर्ण जानकारी भरने के उपरांत फार्म को सबमिट करके उक्त फार्म का प्रिंट लिया जाकर स्कूल प्राचार्य की सील एवं हस्ताक्षर कराये जाकर परीक्षा केन्द्र पर साथ लेकर आना होगा है।
म.प्र. पर्यटन क्विज 2025 का जिला स्तर पर आयोजन दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में सभी पंजीकृत विद्यालयों के दल लिखित प्रश्न पत्र हल करेगें, जिसमें मध्यप्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधता, कला, महापुरूषों, अध्यात्म, फिल्मों आदि से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 6 दल द्वितीय चरण के मल्टीमिडिया राउण्ड में सहभागिता करेगें। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।
जिला स्तर पर प्रथम 3 स्थानों पर रहे दलों को म.प्र.राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित होटलों में 2 रात्रि 3 दिन तथा 4,5,6 स्थान पर रहे दलों को एक रात्रि 2 दिन (आवास, भोजन सुविधायुक्त) ठहरने संबंधी कूपन प्रदान किये जायेंगे। साथ ही इन दलों को मप्र. राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्धारित टूर अनुसार पर्यटक स्थल का भ्रमण भी कराया जायेगा।
पूर्व के वर्षों में जिले में पर्यटन क्विज का सफल आयोजन किया जा चुका है। गत वर्ष जिले के 222 विद्यालयों द्वारा सहभागिता की गई थी। इस वर्ष जिले में 300 से अधिक शाला सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों में पर्यटन क्विज में निजी विद्यालयों द्वारा बहुत कम सहभागिता की गई है। अतः इस वर्ष निजी विद्यालयों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पर्यटन क्विज 2025 को सफल बनाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पंजीकृत किया जाना सुनिश्चित करे। म.प्र.पर्यटन क्विज 2025 से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए श्री प्रवीण शर्मा, क्विज मास्टर से मोबाइल नम्बर 9425045818 से सम्पर्क किया जा सकता है। उक्त अनुसार सभी निर्देशों का समय सीमा में पालन सुनिश्चित किया जावे।

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत200 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण
धार 26 जून 2025। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना में सीएचसी पीथमपुर पर 200 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण जिला क्षय अधिकारी धार डॉ. संजय जोशी, प्रभारी मेडिकल ऑफिसर सीएचसी पीथमपुर डॉ.रितु चौरे, ल्यूपिन सीएसआर प्रमुख अनूप देशमुख के द्वारा किया गया। बताया गया कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान में देश को टीबी मुक्त करने की दिशा में महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्थाओं, कॉर्पाेरेट कंपनियों द्वारा निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को Lupin human welfare and resharch foundation पीथमपुर द्वारा यह वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर प्रेमसिंह सोलंकी, नेत्र सहायक डॉ रवींद्र जोशी, काउंसलर जितेंद्र मंडलोई, ब्रह्मानंद मिश्रा, लैब टेक्नीशियन ममता बिजोरिया, जितेंद्र गडरिया एवं समस्त सीएचसी स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एसटीएस दिनेश डोड द्वारा किया गया।

रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) कार्यक्रम का आयोजन 7 जुलाई को
धार, 27 जून 2025/ जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था इन्दौर नाका धार में जिला रोजगार कार्यालय, प्राचार्य आयटीआय और महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार के संयुक्त तत्वाधान मे 7 जुलाई को प्रातः 11 बजे से रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) एस.ओ.पी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से चयन कर रिक्त पदों हेतु रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। इनमें जील फैशन वियर प्रायवेट लिमिटेड ग्राम छायन बदनावर, युवा शक्ति फॉउडेशन प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर, प्रतीभा सिंटेक्स पीथमपुर, आयसर कम्पनी बग्गड, पीथमपुर, मित्तल क्वाईस प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर, एवं ओएसिस डिस्टिलरीज लिमिटेड बोराली बदनावर की कंपनियां भाग लेंगी। ऐसे आवेदक जिनकी आयू 18 से 35 वर्ष है एवं योग्यता 5वीं से 10वीं, 12वीं एवं स्नातक, आयटीआय उत्तीर्ण हो अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रोे के साथ जिला रोजगार कार्यालय आयटीआय केम्पस इन्दौर नाका धार मे नियत तिथि को उपस्थित होकर योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है।
इसी प्रकार इस दिन एक दिवसीय केरियर काउंसलिंग का आयोजन शासकीय आयटीआय धार में किया जावेगा। जिसमे चयनित मनोवैज्ञानिक, विषयविशेषज्ञों द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ, युवा संगम रोजगार मेले में उपस्थित आवेदकों के लिए केरियर काउंसलिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जावेगी एवं स्वरोजगार एवं रोजगार पोर्टल के संबंध में जानकारी भी दी जायेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई