ad
best news portal development company in india

नशा मुक्ति रैलीमाननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार, श्री संजीव अग्रवाल के संरक्षण में कुक्षी न्यायालय में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अनैतिक तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए दिनांक 26.06.2025 से 30.06.2025 तक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री।

इस तारतम्य में आज दिनांक 28.06.2025 को विद्यालय के बच्चों को साथ में लेकर प्रदर्शन संदेह रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे अपने हाथों में नशे के दुरूपयोग को बताते हुए पोस्टरों को लेकर शहर में निकले। उक्त रैली को माननीय प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय एवं अन्य न्यायाधीश सहित वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आर.पी. पहाड़िया के द्वारा रवाना किया गया। श्री अम्बुज पाण्डेय द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य है इनमें भगवान का रूप होता है और इनकी बातों को उनके अभिभावक मानते है। इसलिए उस रैली में बच्चों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर न्यायाधीश श्री सचिन जाधव, न्यायाधीश श्री हर्ष राज दुबे, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री दिनेशचंद्र पाटीदार अपनी कार्यकारणी सहित एवं शासकीय अधिवक्ता श्री आर.के. गुप्ता, श्री देवेश पाटीदार एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। उक्त कार्यकम मे ब्राईट कान्वेट स्कूल के संचालक श्री डॉ. निर्मल पाटीदार एवं उनके विद्याालय का स्टॉफ भी मौजूद रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई