धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, हजारों आदिवासी भाइयों के साथ मनाई दीपावली; आदिवासी गीतों पर जमकर थिरके नेता प्रतिपक्ष गंधवानी। नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि गंधवानी विधानसभा मेरा परिवार है। मैं कहीं भी रहूं, लेकिन हर पर्व अपने परिवार यानी क्षेत्र की जनता के साथ ही मनाता हूं। आप लोगों का साथ और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। राम-राम करना हम आदिवासी भाइयों की परंपरा है और अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज तथा पुजारा, बड़वा, पटेल और तड़वी जैसी पारंपरिक व्यवस्थाओं को सहेजना हमारी जिम्मेदारी है।सिंघार गंधवानी विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे हजारों लोगों के दीपावली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी मैं आदिवासी समाज की परंपराओं और अधिकारों की बात करता हूं तो भाजपा के लोग कहते हैं कि मैं केवल आदिवासियों की बात करता हूं। क्षेत्र में भाजपा और आरएसएस के लोग मेरे खिलाफ घूमते हैं, लेकिन मुझे इसकी चिंता नहीं है। जनता का प्यार और साथ ही मेरी असली ताकत है।उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोगों को न पानी मिल रहा है, न पर्याप्त बिजली और न ही समय पर खाद। आने वाले 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, गांव-गांव खाद उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए नर्मदा का पानी क्षेत्र में लाने की योजना बनाई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उस पर रोक लगा दी। हमारी लड़ाई जारी रहेगी और आने वाले समय में 200 गांवों तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा नीट परीक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आदिवासी गायक आंदिलाल भाबर की प्रस्तुति पर पूरा परिसर आदिवासी गीतों और संगीत से गूंज उठा। विधायक उमंग सिंघार भी क्षेत्रवासियों के साथ आदिवासी गीतों पर जमकर थिरके। इस मौके पर कहीं विधानसभा के विधायक है कांग्रेस को वरिष्ठ नेता मौजूद रहे





