ad
best news portal development company in india

संविधान दिवस पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया उद्देशिका का वाचन।

SHARE:

जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार 

धार। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय में संविधान के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन का संदेश दिया गया। कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया।
इस दौरान सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कलेक्टर मीना ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकार प्रदान करने के साथ उसके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। शासकीय सेवकों का दायित्व है कि वे संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर संजीव केशव पाण्डेय सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संवैधानिक आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करने का संकल्प लिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई