ad
best news portal development company in india

राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोगों में शामिल फरार आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:


संवाददाता : दिलीप पाटीदार राजगढ़

धुलेट-अमोदिया रोड पर पेड़ के नीचे चल रहा था जुए का फड़, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ था आरोपी।

राजगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस ने जुआ एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
 राजगढ़ थाना प्रभारी समीर ने बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को राजगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धुलेट-अमोदिया रोड पर पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते हुए 9 लोगों को पकड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।


पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में 16 नवंबर 2026 को पुलिस ने फरार आरोपी शाहरुख पिता हबीब रंगरेज, निवासी लाल दरवाजा, राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध थाना राजगढ़ में अपराध क्रमांक 480/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर एवं एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में की गई।

उक्त कार्रवाई में, प्रधान आरक्षक आसिफ शेख, आरक्षक अंकित रघुवंशी एवं आरक्षक दिलीप डुडवे की सराहनीय भूमिका रही।
धार पुलिस का संदेश है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *