ad
best news portal development company in india

गोवर्धन पर्व पर आलीराजपुर के पशुपालकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, छह पशुपालक सम्मानित

SHARE:

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने विजेताओं को प्रदान की पुरस्कार राशि, युवा गोसेवकों का भी किया सम्मान

बिलाल खत्री
आलीराजपुर, गोवर्धन पर्व 2026 के अवसर पर भोपाल के रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राज्यस्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण जिले की नानपुर गोशाला में किया गया।

इस अवसर पर गोपाल कृष्ण ग्राम अजंदा की सुरबाई पति सरदार को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख, दशहरी बाई को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार तथा अमर सिंह को तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए गए।

इसी प्रकार ग्राम बरझर के भरत मावी को 1 लाख, मदन मावी को 50 हजार तथा बाबू काला मकवाना को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा युवा गोसेवकों का सम्मान किया।

कलेक्टर नीतू माथुर ने अपने संबोधन में गौ-वंश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पशुपालन को आय का बेहतर माध्यम बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आलीराजपुर जिले में पशुपालन की अपार संभावनाएं हैं। गौ-वंश के गोबर एवं गोमूत्र का उपयोग प्राकृतिक खाद और औषधियों के निर्माण में कर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने नानपुर गोशाला एवं युवा गोसेवकों के कार्यों की सराहना की।

डही परियोजना से आलीराजपुर के 42 गांवों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में विशेष रूप से बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा डही परियोजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस परियोजना से धार जिले के साथ आलीराजपुर जिले की आलीराजपुर, जोबट एवं सोंडवा तहसीलों के 42 ग्रामों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

मंत्री चौहान ने युवाओं से पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने तथा शासन की अनुदान एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पशुपालन से नियमित आय का साधन विकसित किया जा सकता है। साथ ही युवा गोसेवकों के कार्यों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में नानपुर गोशाला के सदस्य संतोष वाणी, तरुण वाणी, डॉ. रामेश्वर गुप्ता, मनीष वाणी, ओमप्रकाश नागर, सीताराम वाणी, सरपंच नकलीबाई मानसिंह तोमर सहित ग्रामीणजन एवं गौसेवक उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई