ad
best news portal development company in india

अवैध शराब के विरुद्ध आलीराजपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही 6, थानों में की गई कार्यवाही 6, प्रकरणों में 3812 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आलीराजपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश एवं चेकिंग कर कुल 6,प्रकरणों में 334 पेटी अवैध शराब, कुल 3,812.04 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹6,97,614 की जप्त की गई है। कार्यवाही के दौरान एक अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन भी जप्त किया गया है।

अनुभाग आलीराजपुर
थाना सोण्डवा 176 पेटी बीयर जप्त

थाना सोण्डवा के अंतर्गत पुलिस चौकी उमराली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 8.11.2026 को रात्रि लगभग 1:00 बजे ग्राम छोटी उतावली में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही भेरूसिंह कलेश के मकान से 176 पेटी माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बीयर, कुल 2,112 लीटर, अनुमानित कीमत ₹3,52,000 की जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 301/2026, धारा 34(1), 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

थाना बखतगढ़ 58 पेटी विभिन्न ब्रांड की शराब जप्त

थाना बखतगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 8.11.2026 को ग्राम आठा में आरोपी के घर के सामने से 58 पेटी अवैध शराब, कुल 539.04 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹1,86,700 की जप्त की गई। जप्त शराब में गोवा व्हिस्की की 40 पेटी, माउंट 6000 बीयर की 6, पेटी, लंदन प्राइड वोडका की 3, पेटी, एमडी व्हिस्की की 8, पेटी एवं किंगफिशर बीयर की 1, पेटी शामिल है। प्रकरण में आरोपी दशरिया पिता छिंदिया ठकरावा, उम्र 48 वर्ष, निवासी आठा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 178/2026, धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

अनुभाग जोबट थाना उदयगढ़ 35 पेटी विभिन्न ब्रांड की शराब जप्त

थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 7.11.2026 को तलावड़ कलचा फलिया नाला डेम के पास से 35 पेटी अवैध शराब, कुल 381 लीटर, अनुमानित कीमत ₹1,77,894 की जप्त की गई। जप्त शराब में किंगफिशर बीयर की 14 पेटी, माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बीयर की 8, पेटी एवं गोवा व्हिस्की की 13 पेटी शामिल है। घटना में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 344/2026, धारा 34(1), 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

थाना बोरी 8 पेटी बीयर जप्त

थाना बोरी पुलिस द्वारा दिनांक 7.11.2026 को पाटबायड़ी कच्चे मार्ग पर कार्यवाही के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति दोपहिया वाहन पर अवैध शराब की पेटियां लेकर जा रहा था। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति शराब की पेटियां कच्चे मार्ग पर फेंककर दोपहिया वाहन से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मौके से माउंट 6000 बीयर की 8 पेटी, कुल 96 लीटर, अनुमानित कीमत ₹19,200 जप्त की गई। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 182/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

थाना नानपुर 3 पेटी बीयर एवं एक्टिवा वाहन जप्त

थाना नानपुर पुलिस द्वारा दिनांक 8.11.2026 को कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल पिता चमरिया तोमर, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोरी फलिया नानपुर के कब्जे से माउंट 6000 बीयर की 03 पेटी, कुल 36 लीटर, अनुमानित कीमत ₹6,300 जप्त की गई। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की होंडा एक्टिवा क्रमांक MP69 ME8531, अनुमानित कीमत ₹55,000 भी जप्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 347/2026, धारा 34(1), 46 आबकारी अधिनियम के तहत दिनांक 8.11.2026 को प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

थाना चन्द्रशेखर आजादनगर 54 पेटी बीयर जप्त

थाना चन्द्रशेखर आजादनगर अंतर्गत पुलिस चौकी सेजावाड़ा पुलिस को प्रभात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेजावाड़ा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित तालाब के पास झाड़ियों में शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पंचों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान झाड़ियों में माउण्ट 6000 बीयर की कुल 54 पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 24 केन तथा प्रत्येक केन में 500 एमएल बीयर भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 648 बल्क लीटर बीयर, जिसकी अनुमानित कीमत 1,55,520 रुपये है, विधिवत जप्त की गई। मौके पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 473/2026 धारा 34(1), 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस प्रकार संपूर्ण जिले में कुल 6 प्रकरणों में 3,812.04 बल्क लीटर अवैध शराब बीयर जप्त की गई है। जप्त शराब का कुल अनुमानित मूल्य ₹8,97,614 है। इसके अतिरिक्त नानपुर में ₹55,000 मूल्य का एक्टिवा वाहन भी जप्त किया गया है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई