ad
best news portal development company in india

बोरी में मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर आयोजित, 150 से अधिक आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

SHARE:

जोबट से शाहरुख खत्री
आलीराजपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहज, सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोरी में कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कलेक्टर माथुर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से शासन एवं जिले के समस्त विभाग आपके द्वार तक पहुंचकर समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण कर रहे हैं। अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। शिविर के माध्यम से ही समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने तथा इनके माध्यम से अपने जीवन स्तर में सुधार लाने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत प्रकरणों के स्वीकृति पत्र भी हितग्राहियों को वितरित किए गए।शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के 66, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 28 तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के 12 आवेदनों सहित 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई की गई। वहीं शेष आवेदनों के संबंध में कलेक्टर श्रीमती माथुर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराएं।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर सोहन कनास, अनुविभागीय अधिकारी मनोज गरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई