धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी। नगर परिषद कुक्षी के वार्ड क्रमांक 03 में विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत सोमवार को वार्ड नं 3 में पड़ाव क्षेत्र में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रांगूबाई लक्ष्मण बघेल वार्ड पार्षद माया राजेश पाटीदार, वार्ड के वरिष्ठ रमेश जिराती के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन किया गया इस अवसर नगर परिषद उपाध्यक्ष शब्बर हुसैन बोहरा, भाजपा नेता लोकेश सरदार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष युवराज सेप्टा, पार्षद प्रतिनिधि देवराम मुकाती, धर्मेन्द्र काग,अजय डुडवे,शेरु ब्रजवासी, कन्हैयालाल पाटीदार, रविन्द्र जैन, निकेश पाटीदार, हर्षित मुकाती, सोहन गाडरिया सीताराम पाटीदार सत्येंद्र मिश्रा नगर परिषद के उप यंत्री चंदन सिंह तोमर एवं नगर के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नगर परिषद उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत वार्ड नंबर 03 में भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया है। वर्तमान अध्यक्ष रांगूबाई द्वारा पूजन किया गया। इसके बाद नगर में जहां-जहां मुख्यमंत्री अधोसंरचना के कार्य लंबित हैं, उन्हें गति देकर नगर को विकास की ओर ले जाया जाएगा।
भाजपा नेता लोकेश पाटीदार ने कहा कि वार्डवासियों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी। नगर परिषद ने संज्ञान लेते हुए आज भूमि पूजन किया है, इसके लिए उन्होंने नगर परिषद और माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।





