ad
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर

खेल परिसर सरदारपुर, हेलीपैड और रूट का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

सरदारपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 24 अक्टूबर को सरदारपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने खेल परिसर सरदारपुर स्थित कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और निर्धारित रूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच एवं पंडाल, बैरिकेडिंग, वीआईपी प्रोटोकॉल, यातायात प्रबंधन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हेलीपैड को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप तैयार करने के लिए कहा।


कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर, साउंड सिस्टम, पेयजल और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से संबंधित सभी अधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें तथा आवश्यकतानुसार अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।


निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को कार्य विभाजन आदेश के अनुसार सौंपे गए दायित्वों का पूरी तैयारी और समन्वय के साथ समय पर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि खेल परिसर सरदारपुर में कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित और सफल हो सके।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *