धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
- राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल
सिलकुआ-कुक्षी। जमुना देवी पब्लिक स्कूल एवं हॉस्टल सिलकुआ-कुक्षी के लिए यह गौरव और उत्साह का अवसर है। विद्यालय के 8 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार खेल प्रतिभा के दम पर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्थान बनाया है।
राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के साथ अपनी खेल प्रतिभा को निखारा, जिसका परिणाम अब राज्य स्तरीय चयन के रूप में सामने आया है।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की इस सफलता को विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने का जज्बा पैदा करता है। विद्यालय के खिलाड़ियों का राज्य स्तर तक पहुंचना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य शबाना कुरैशी, P.T.I. दिनेश कनेश, P.T.I. रंजीत चौहान एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राज्य स्तर पर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे और भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी पहचान बनाएंगे
मेहनत से मुकाम तक
“अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास के साथ जमुना देवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी सफलता की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं।





