धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
₹4,38,200/- राशि बरामद
तकनीकी साक्ष्य एवं CCTV फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वारदात में शामिल विधि-विरुद्ध बालक भी अभिरक्षा में
घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना कोतवाली धार क्षेत्र अंतर्गत डायमंड कॉलोनी, धार निवासी फरियादी मोइन पिता फैजान द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.10.2026 को दोपहर करीब 02:00 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी ₹4,38,200/- नगद राशि चोरी कर ली गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली धार में अपराध क्रमांक 593/2026, धारा 331(3), 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सिंह गुर्जर द्वारा अज्ञात आरोपियों की तत्काल पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करते हुए लगातार पतारसी की गई। पुलिस टीम की तत्परता एवं लगातार प्रयासों से आरोपी शिवा पिता देवी सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी मालीवाड़, छत्री, धार को गिरफ्तार किया गया तथा वारदात में शामिल विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया।
विवेचना में सामने आया कि विधि-विरुद्ध बालक फरियादी के घर सोलर पैनल लगाने के लिए आया था। इसी दौरान मौका पाकर उसने घर में प्रवेश कर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी ₹4,38,200/- नगद राशि चोरी की तथा चोरी की रकम अपने साथी आरोपी शिवा को दे दी।
पुलिस द्वारा दोनों के कब्जे से चोरी गई पूरी ₹4,38,200/- राशि बरामद कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपी
शिवा पिता देवी सिंह
उम्र – 25 वर्ष
निवासी मालीवाड़, छत्री, धार
विधि-विरुद्ध बालक
प्रकरण में विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।
जप्त मशरूका
चोरी की नगद राशि ₹4,38,200/-
पूरी चोरी की राशि बरामद
प्रकरण का विवरण –
अपराध क्रमांक – 593/2026
धाराएं – 331(3), 305(1) बीएनएस
घटना दिनांक 01.10.2026
घटनास्थल – डायमंड कॉलोनी, धार
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक ईश्वर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक नरपत सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक अतुल जोशी, उपनिरीक्षक जगदीश चौहान, प्रधान आरक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अरविंद चौहान, प्रधान आरक्षक रुपेश जाट, प्रधान आरक्षक मितेश, प्रधान आरक्षक ईडू सिंह, आरक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक राममूर्ति एवं आरक्षक संजय की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।





