ad
best news portal development company in india

राजगढ़ में गोलीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार राजगढ़

नयापुरा पीपरनी में पिस्टल से गोली चलाकर हत्या के प्रयास का मामला; दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार, एक अभी फरार।

राजगढ़। नयापुरा पीपरनी में पिस्टल से गोली चलाकर हत्या के प्रयास के मामले में राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी हिम्मत पिता लक्ष्मण सेप्टा को 2 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार पारुल बेलापुरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में। एवं थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में कि गई।
थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 28अगस्त 2026 को थाना राजगढ़ की चौकी तिरला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयापुरा पीपरनी में फरियादी भूपेंद्र राठौर के साथ आरोपी अर्पित पिता अशोक राठौड़, निवासी राजगढ़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्टल से गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया था।
घटना के संबंध में थाना राजगढ़ में अपराध क्रमांक 406/2026 के तहत धारा 296, 109(1), 351(3), 190 एवं 191(3) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
दो आरोपी पहले गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी शुभम पाटीदार एवं महेश यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे हिम्मत पिता लक्ष्मण सेप्टा को पुलिस टीम ने 2 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। प्रकरण में शामिल आरोपी पिंटू पिता आनंदीलाल पाटीदार घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना राजगढ़ के उप निरीक्षक निहाल सिंह दंडोतिया, सहायक उप निरीक्षक रईस खान, प्रधान आरक्षक आसिफ शेख एवं सैनिक गजराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *