ad
best news portal development company in india

नवीन नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का उद्घाटन एवं महिला थाना के नवीन भवन का भूमि पूजन संपन्न।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार

नवीन भवनों से नगर क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था होगी सुदृढ़, आमजन को मिलेंगी बेहतर एवं सुगम पुलिस सेवाएं।

धार। कंट्रोल रूम परिसर, धार में नवीन नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) कार्यालय भवन के उद्घाटन एवं कोतवाली थाना परिसर में महिला थाना के नवीन भवन हेतु भूमि पूजन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर सहित विधायक धार श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नीलेश भारती, कलेक्टर धार श्री राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा भापुसे ने नवीन नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का उद्घाटन किया तथा महिला थाना के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न किया।
पुलिसिंग व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
नवीन नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन के प्रारंभ होने से नगर क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं जनोन्मुखी बनाने में सहायता मिलेगी। नवीन भवन में उपलब्ध सुविधाओं से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा तथा आमजन को पुलिस सेवाएं अधिक सुगम एवं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
महिला थाना के नवीन भवन के निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नवीन भवन के निर्माण से महिला संबंधी मामलों में पुलिस सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
अतिथियों ने पुलिस प्रयासों की सराहना की
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा नवीन नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन तथा प्रस्तावित महिला थाना भवन में उपलब्ध होने वाली व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी अतिथियों को दी गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल बेलापुरकर, नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री शशांक सिंह गुर्जर, उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ श्री ओमप्रकाश अहीर, रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई, रक्षित निरीक्षक श्री नागेन्द्र कांत सिंह ठाकुर, निरीक्षक श्री राजललन मिश्रा थाना नौगांव, निरीक्षक श्री ईश्वर सिंह चौहान थाना कोतवाली, निरीक्षक श्री प्रेम सिंह ठाकुर, निरीक्षक श्री राहुल सिंह चंदेल थाना यातायात, निरीक्षक श्रीमती क्लेर डामोर महिला थाना तथा सूबेदार श्री रविन्द्र कुशवाह सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग की ओर से उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *