ad
best news portal development company in india

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने निकाला पैदल-मार्च….

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया। पैदल मार्च से पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने आयोजित जनसभा में भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद भी शामिल हुए।

इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *