धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
प्रधान आरक्षक 548 अजय सोलंकी ने सूझबूझ एवं साहस का परिचय देकर अपने सहयोगी के साथ खलघाट ब्रिज से सुरक्षित उतारा
संक्षिप्त विवरण
आज दिनांक 10.09.2026 को प्रधान आरक्षक 548 अजय सोलंकी (हाईवे चौकी खलघाट) को खलघाट चौराहे पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी के दौरान एक कार चालक द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ नर्मदा नदी खलघाट (ब्रिज) सेतु पर खड़ा है तथा आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचने की कार्रवाई की। प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी ने स्थानीय ठेला संचालक को साथ लेकर सेतु पर पहुंचकर व्यक्ति से बातचीत की तथा सूझबूझ एवं तत्परता से उसे एवं उसके बच्चे को सुरक्षित रूप से ब्रिज से लाकर पुलिस सहायता केंद्र खलघाट चौराहा पहुंचाया।
पुलिस सहायता केंद्र पर व्यक्ति से शांतिपूर्वक पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनोद गवली, निवासी कुक्षी बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान एवं आक्रोशित होकर अपने बच्चे को साथ लेकर ब्रिज से छलांग लगाने के उद्देश्य से वहां पहुंचा था।
प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी द्वारा व्यक्ति को समझाइश देकर उसे जीवन के महत्व एवं परिवार के प्रति उसकी जिम्मेदारियों के संबंध में समझाया गया एवं तत्काल डायल-112 को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित व्यक्ति एवं बच्चे को थाना धामनोद रवाना किया गया।
सराहनीय कार्य
प्रधान आरक्षक 548 अजय सोलंकी एवं dial112 स्टाफ- si मदनलाल परमार व पायलट चेतन अलावा द्वारा ड्युटी के दौरान दिखाई गई तत्परता, संवेदनशीलता, साहस एवं मानवीय दृष्टिकोण के चलते एक व्यक्ति एवं उसके बच्चे को सुरक्षित बचाया जा सका।
पुलिस के इस मानवीय एवं सराहनीय प्रयास से “पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है” की भावना सार्थक हुई तथा पुलिस विभाग का गौरव बढ़ा।




