धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
फायनेंस कर्मचारी से ₹1,33,100 की लूट का खुलासा
ग्राम बड़लीपुरा में ₹20,000 नगद एवं बकरियां लूटने की वारदात का भी
खुलासा
दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
₹34,000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 03.06.2026 को फरियादी अमरदास पिता रतनदास बैरागी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम ललीमाना, थाना बड़ावदा, जिला रतलाम, हाल मुकाम विद्यापूर्ण कॉलोनी मनावर द्वारा थाना अमझेरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह NABFINS Limited Company में डेली एरिया कलेक्शन का कार्य करता है।
दिनांक 03.06.2026 को शाम करीब 05:30 बजे मांगोद-मनावर रोड, आमला फाटा ग्राम आमला के पास दो अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल से आए और उसकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर चाकू दिखाकर डराया। बदमाश उसके पीछे पीठ पर टंगे नीले रंग के बैग में रखे कंपनी के कलेक्शन के करीब ₹1,33,100 एवं दो मोबाइल फोन लूटकर केशवी की तरफ भाग गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमझेरा में अपराध क्रमांक 199/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला धार के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय कर मुखबिर सूचना के आधार पर राजेश पिता ऊंकार बामनिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम हाथीपावा थाना अमझेरा एवं विक्रम उर्फ अकरम पिता मंगु सिंगार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बावड़ीखोदरा को थाना लाकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा दिनांक 03.06.2026 को आमला फाटा पर फायनेंस कर्मचारी से ₹1,33,100 की लूट करना तथा लूट की रकम को आपस में बांटना स्वीकार किया गया।
ग्राम बड़लीपुरा में हुई लूट का भी खुलास
अपराध क्रमांक 260/2026 धारा 309(6) बीएनएस के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथी राजेश पिता छगन सिंगार, निवासी बावड़ीखोदरा के साथ मिलकर दिनांक 16.07.2026 को ग्राम बड़लीपुरा कला निवासी राजाराम पिता तौलिया चौहान, उम्र 45 वर्ष, के घर से दो बकरी एवं दो बकरी के बच्चे तथा झोपड़ी में रखे ₹20,000 नगद लूटना स्वीकार किया।
जप्त मशरूका
अपराध क्रमांक 199/2026 में दोनों आरोपियों के कब्जे से ₹32,000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की लाल पट्टे वाली हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त की गई।
अपराध क्रमांक 260/2026 में दोनों आरोपियों के कब्जे से ₹2,000 नगद जप्त किए गए।
कुल ₹34,000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त।
गिरफ्तार आरोपी
राजेश पिता ऊंकार बामनिया, जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम हाथीपावा, थाना अमझेरा
विक्रम उर्फ अकरम पिता मंगु सिंगार, जाति भील, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बावड़ीखोदरा
फरार आरोपी
राजेश पिता छगन सिंगार, जाति भील, निवासी बावड़ीखोदरा।
फरार आरोपी की तलाश एवं प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
सराहनीय योगदान
निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व में थाना अमझेरा पुलिस टीम के उनि रमेशचन्द्र डामोर, सउनि दिवाकरसिंह बैस, प्र.आर. 245 नरपत औहरिया, प्र.आर. 489 दिनेश भाभर, प्र.आर. 261 ललितसिंह चौहान, प्र.आर. 926 लालसिंह भाभर, आर. 316 रमेशचन्द्र नायक, आर. 619 राहुल चौहान, आर. 994 नीरज जाट तथा साइबर टीम के आर. प्रशांत चौहान एवं आर. शुभम शर्मा की आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं माल-मशरूका जप्त करने में सराहनीय भूमिका रही।




