धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस अधीक्षक जिला धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में कुक्षी पुलिस द्वारा नकबजनी के तीन प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपी को गुजरात के भरूच से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया।
थाना कुक्षी क्षेत्र में नकबजनी की घटनाओं के संबंध में पंजीबद्ध अपराधों में आरोपी सेवाराम पिता धार का उपला, जाति भील, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम आमली खजूरिया, थाना जेसावाड़ा, जिला दाहोद (गुजरात) फरार चल रहा था।
आरोपी के विरुद्ध थाना कुक्षी में निम्न अपराध पंजीबद्ध हैं—
- अपराध क्रमांक 418/25, धारा 331(6), 331(7), 118(2), 62, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस।
- अपराध क्रमांक 406/25, धारा 331(4), 305(A) बीएनएस।
- अपराध क्रमांक 519/25, धारा 331(4), 305(A) बीएनएस।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना कुक्षी पुलिस द्वारा लगातार पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी गुजरात के भरूच में मौजूद है। सूचना पर कुक्षी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को भरूच से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किए जाने पर उसे जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना कुक्षी पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम को लगाया गया था। टीम द्वारा लगातार प्रयास कर तीनों प्रकरणों में फरार आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
सराहनीय भूमिका:
थाना कुक्षी पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उप निरीक्षक जयपाल बिल्लौर , उप निरीक्षक बालसिंह ठकराव, उप निरीक्षक अश्विन चौहान, सउनि भुवान सिंह , प्रधान आरक्षक 213 सतीश जरिया का विशेष योगदान रहा है ।




