ad
best news portal development company in india

कुक्षी पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी को शाजापुर जिले के सुजालपुर से किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।

इसी क्रम में कुक्षी पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्थायी वारंटी नफीस पिता हबीब खान, जाति मुसलमान, उम्र 48 वर्ष, निवासी सुजालपुर जिला शाजापुर से गिरफ्तार किया गया स्थायी वारंटी नफीस के 6 स्थायी वारंट धारा 138 एनआईए एक्ट हैं

गिरफ्तार स्थायी वारंटी को थाना कुक्षी लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा उसे माननीय न्यायालय कुक्षी के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम के प्रधान आरक्षक 825 प्रमोद एवं प्रधान आरक्षक 143 सोनू चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा स्थायी वारंटी की पतारसी कर उसे गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान दिया गया।

कुक्षी पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु अभियान निरंतर जारी है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *