ad
best news portal development company in india

आवासीय इलाको में कमर्शियल एक्टिविटी के खिलाफ नगर-निगम के दुकान सीलिंग के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरे…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी के खिलाफ नगर निगम द्वारा दुकानों की सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी है। नगर निगम की इस कार्रवाई के विरोध में आज एक बार फिर बड़ी संख्या में दुकानदार और व्यापारी सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में व्यापारी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री निवास से पहले ही रोक दिया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक की स्थिति बनी रही।

व्यापारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि आवासीय क्षेत्रों में वर्षों से संचालित दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही सीलिंग की कार्रवाई से बड़ी संख्या में व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं।

व्यापारियों की प्रमुख मांगों में भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू करना और नगर निगम द्वारा दुकानों की सीलिंग की कार्रवाई तत्काल बंद करना शामिल है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई