ad
best news portal development company in india

अवैध खनन की खबर करना पड़ा भारी, पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी।

SHARE:

संवाददाता : सलीम खान

अवैध खनन की खबर करना पड़ा भारी, पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी

खरगोन जिले के कसरावद में अवैध खनन और पहाड़ियों से मुरूम निकालने की खबर सामने लाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। खबर की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार के साथ गाली-गलौच और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पत्रकार ने पुलिस से कार्रवाई के साथ अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
इंदौर समाचार संवाददाता सेवकराम चौबे ने थाना कसरावद में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को सेवकराम चौबे इंदौर रोड स्थित छोटे नाके के आगे मुरूम से भरे डंपर की फोटो और जानकारी जुटा रहे थे। इसी दौरान जुल्फकार पिता दिलावर खान, निवासी मुरादाबाद-लोहारी से उनका विवाद हो गया।
पत्रकार का आरोप है कि फोटो खींचने और खबर प्रकाशित करने को लेकर जुल्फकार ने उनके साथ अभद्रता की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत में डंपर चढ़ाकर दुर्घटना करने और जेसीबी से खोदकर दफना देने जैसी धमकियां देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही झूठे ब्लैकमेलिंग केस में फंसाने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी दौरान आरोपी का भाई भी कथित रूप से टामी/सरिया लेकर मौके पर पहुंचा और मारपीट की धमकी दी। पत्रकार का आरोप है कि उसे पत्रकारिता छोड़ने के लिए भी धमकाया गया।
घटना के बाद पत्रकार ने कहा कि अवैध खनन जैसे जनहित के मुद्दों को सामने लाना पत्रकार का दायित्व है, लेकिन यदि खबरों को रोकने के लिए पत्रकारों को धमकियां दी जाएं तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
पत्रकार सेवकराम चौबे ने थाना प्रभारी कसरावद को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई, घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज सुरक्षित कराने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
घटना को लेकर कसरावद के पत्रकारो ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया

बाइट — सेवकराम चौबे, पत्रकार, कसरावद

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई