ad
best news portal development company in india

जैतपुरा में पुराने विवाद को लेकर चाकूबाजीआरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

घटना का संक्षिप्त विवरण
आज दिनांक 23.08.2026 को दोपहर लगभग 03:40 बजे जैतपुरा स्थित शिवम होटल के सामने पुराने विवाद को लेकर दो व्यक्तियों के बीच चाकूबाजी की घटना घटित हुई। घटना में शुभम पिता प्रकाश मारू, उम्र 30 वर्ष, निवासी रामनगर घायल हुआ है।

घायल द्वारा बताए अनुसार आरोपी शुभम रोमियो, निवासी थाना अमझेरा द्वारा चाकू से वार किया गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल धार में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस कार्यवाही
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश हेतु तत्काल कार्रवाई की गई। CSP एवं थाना प्रभारी नौगांव द्वारा पुलिस बल के साथ आरोपी के थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर स्थित किराए के मकान सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

संदेही आरोपी के पिता एवं अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश एवं घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

घायल
शुभम पिता प्रकाश मारू, उम्र 30 वर्ष, निवासी रामनगर
स्थिति
जिला अस्पताल में उपचाररत, खतरे से बाहर

आरोपी
शुभम रोमियो, निवासी थाना अमझेरा
स्थिति तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई