ad
best news portal development company in india

18 माह का बालक तीसरी मंजिल से गिरा, बड़वानी में इलाज के दौरान मौत, ड्राइवर पिता का इकलौता बेटा था

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी में अलीराजपुर रोड पर एक किराए के मकान में 18 माह का बालक दिव्यांश शनिवार को तीसरी मंजिल से गिर गया। गंभीर रूप से घायल बालक को पहले कुक्षी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बड़वानी रेफर कर दिया गया। बड़वानी में उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।
घटना के समय बालक की मां ने उसे पलंग पर बिठाया था और घर के काम में व्यस्त थी। खेलते-खेलते बालक अचानक गैलरी की चौड़ी रेलिंग में से नीचे गिर गया। दिव्यांश के पिता धर्मेंद्र बघेल कुक्षी तहसील के ग्राम चिखली के निवासी हैं और पेशे से ड्राइवर हैं। वह कुक्षी में अलीराजपुर रोड पर किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं।
शनिवार को धर्मेंद्र अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे और पत्नी को बालक का ध्यान रखने के लिए कहकर गए थे। पत्नी ने बालक को बिस्किट का पैकेट देकर पलंग पर बिठाया और घर में झाड़ू लगाने लगी।
इसी दौरान बालक पलंग से उतरकर गैलरी में आ गया और चौड़ी रेलिंग से अचानक नीचे गिर गया। दिव्यांश का पोस्टमार्टम बड़वानी अस्पताल में किया जा रहा है, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार ग्राम चिखली में होगा। धर्मेंद्र की एक 4 वर्षीय बेटी है, और दिव्यांश उनका एकमात्र पुत्र था।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई