ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने किया अंतरराज्यीय मोटर साइकल चोर गिरोह का पर्दाफाश

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से चोरी गई ₹10 लाख मूल्य की 17 मोटरसाइकिलें बरामद, खरगोन पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में चौकी हेलापड़ावा की टीम के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही, मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, गिरोह के 01 आरोपी आनस को पूर्व में पुलिस ने किया था गिरफ्तार, जिससे जप्त की थी चोरी की 02 मोटर साइकिलें, आनस ने अपने साथी इकरार के साथ मिलकर चोरी करने की जानकारी पुलिस को दी थी, आनस के गिरफ्तार होते ही आरोपी इकरार हुआ था फरार जिसे पुलिस ने किया कल गिरफ्तार, आनस और इकरार मोटर साइकल चोरी कर समीर को थे बेचते, तीनों आरोपियों के कब्जे से जप्त की गई चोरी हुई कुल 17 मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में आरोपी करते थे मोटर साइकल चोरी, शातिर आरोपी मोटर साइकल चोरी करने के बाद किसी मजबूरी का बहाना कर ग्रामीणों के पास मोटर साइकल गिरवी रख पैसे ले लेते थे, आरोपियों से पुलिस ने जप्त की खरगोन जिले 10, इंदौर की 02 एवं महाराष्ट्र की 05 मोटरसाइकिलें।

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण)अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य थाना चैनपुर चौकी हेलापड़ावा पुलिस टीम ने जिले में हो रही मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर 03 शातिर आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 17 मोटरसाइकिलें कीमत लगभग 10 लाख रुपये को जप्त करने में सफलता हासिल की।

दिनांक 07.06.2026 को चौकी हेलापड़ावा पर निवासी हेलापड़ावा द्वारा सूचना दी गई कि उनके घर के सामने खड़ी उनकी HF Deluxe मोटर साइकिल, कीमत लगभग 50,000/- रुपये, को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । सूचना पर थाना चैनपुर में अपराध क्रमांक 170/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दिनदहाड़े हुई मोटर साइकिल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी हेलापड़ावा से पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेज एकत्र कर उनका बारीकी से विश्लेषण किया गया । इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मोटर साइकिल चोरी की घटना में आनस एवं इकरार की संलिप्तता है ।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई, जिसमें आरोपी आनस को अभिरक्षा में लिया गया, जबकि आरोपी इकरार मौके से फरार हो गया । आरोपी आनस से मोटर साइकिल चोरी की घटना के संबंध में गहन पूछताछ की गई । पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की 02 मोटर साइकिलें विधिवत जप्त की गईं ।

फरार आरोपी इकरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी । इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि इकरार धूपी फाटे से किसी अन्य स्थान पर फरार होने की फिराक में है । सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी हेलापड़ावा सउनि नंदकिशोर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी इकरार को भी अभिरक्षा में लिया ।

आरोपी इकरार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया । पुलिस रिमांड के दौरान उससे मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई । पूछताछ में आरोपी इकरार द्वारा कुल 15 मोटर साइकिलें चोरी करना तथा चोरी की मोटर साइकिलों को रावेर, महाराष्ट्र निवासी समीर को बेचना स्वीकार किया ।
पुलिस द्वारा मामले में समीर को भी आरोपी बनाया गया है । आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर कुल 15 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद कर विधिवत जप्त की गई हैं । पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की विवेचना एवं अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है । जप्त कुल 17 साइकिलों में खरगोन जिले की 10, इंदौर की 02 एवं महाराष्ट्र की 05 मोटरसाइकिलें शामिल है।

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों अथवा एकांत में खड़े ऐसे दोपहिया वाहनों की तलाश करते थे, जिनके लॉक पुराने अथवा खराब हों या जिनमें चाबी लगी हुई हो । ऐसे वाहनों को चिन्हित करने के बाद आरोपी मास्टर चाबी की मदद से मोटर साइकिल का लॉक खोलकर उसे चोरी कर मौके से फरार हो जाते थे ।
चोरी की गई मोटर साइकिलों को आरोपी रावेर, महाराष्ट्र निवासी समीर को बेच देते थे । इसके अलावा, कुछ मोटर साइकिलों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास मजबूरी का बहाना बनाकर गिरवी रखकर रुपये प्राप्त किए जाते थे ।
पुलिस की नागरिकों से अपील।
पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी मोटर साइकिल के लॉक को हमेशा दुरुस्त रखें तथा वाहन खड़ा करते समय चाबी निकालना सुनिश्चित करें । साथ ही, बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी मोटर साइकिल की खरीद-बिक्री अथवा लेन-देन न करें, ताकि चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके ।

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम

  1. इकरार उर्फ विकरार उर्फ नेरी पिता हयात खान, उम्र 23 साल, निवासी गोपाल पुरा खरगौन
  2. बबलू उर्फ आनस पिता मुबारक शेख, उम्र – 22 साल, निवासी जिलानी नगर खरगौन
  3. समीर पिता मोहम्मद शेख, उम्र – 23 साल, निवासी रावेर जिला जलगाँव

जप्तशुदा वाहनों की सूची।
क्रमांक मोटरसाइकल नंबर मोटर साइकल कंपनी
1 MH 19 DT 6634 हीरो स्पलेंडर प्लस
2 MP 10 NC 2591 स्पलेंडर प्लस (ब्लैक-गेहूँवंड)
3 MH 19 DP 4013 Hero HF Deluxe (ब्लैक-रेड)
4 MP 09 ZU 6481 बजाज पल्सर NS 125
5 MP 10 ZE 4385 हीरो HF डीलक्स (गोल्ड-ब्लैक)
6 MP 10 ZF 1196 HF डीलक्स (गोल्ड-ब्लैक)
7 MH 19 BZ 2687 TVS स्टार सिटी 110 (ब्लैक)
8 MP 09 QK 7492 होंडा CB Shine (ग्रे कलर)
9 MP 10 N 2254 HF डीलक्स हीरो (रेड-ब्लैक)
10 MP 10 ND 0338 हीरो स्पलेंडर प्लस (सिलवर-ब्लैक)
11 MP 10 MQ 2583 HF डीलक्स हीरो (रेड-ब्लैक)
12 MP 10 NG 3667 हीरो स्पलेंडर प्लस (ब्लैक)
13 MH 19 DK 4460 बजाज पल्सर 150 (ब्लैक-रेड)
14 MP 10 NB 3329 होंडा CB शाइन (ग्रे कलर)
15 MH 20 FA 9276 TVS अपाचे (ब्लैक)
16 MP 10 MX 2686 हीरो कंपनी HF Deluxe (काले रंग की)
17 बिना नंबर की मोटर साइकल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (काले रंग की)

उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी भीकनगाँव केतन अडलक के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी चैनपुर गणपत कनेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हेलापड़ावा सउनि नंदकिशोर राय, प्रआर लोकेश वासकले, आर धर्मेन्द्र यादव, आर राहुल अपाटकर, आर जितेंद्र व साइबर सेल से आर. अभिलाष डोंगरे एवं सोनू वर्मा का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई