ad
best news portal development company in india

चोरी गई मोटरसाइकिल आरोपी सहित बरामद, कुक्षी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में कुक्षी पुलिस द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल को आरोपी सहित बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।

घटना

दिनांक 20 अगस्त 2026 की रात्रि को सुतार मोहल्ला, कुक्षी निवासी फरियादी भूपेंद्र पिता हीरालाल राठौड़ की घर के बाहर खड़ी होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP11 MR 6203 अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई थी। फरियादी द्वारा थाना कुक्षी पर उपस्थित होकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा लगातार पतारसी की गई।

इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अनिल पिता बंनसिंह जमरा, जाति भीलाला, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरी, थाना बाग को चोरी गई मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक MP11 MR 6203 सहित पकड़ा। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80,000 रुपये है, बरामद की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में asi चंचलसिंह चौहान , प्रधान आरक्षक 825 प्रमोद डागा , प्रधान आरक्षक 213 सतीश जारिया, प्रधान आरक्षक 143 सोनू चौहान, प्रधान आरक्षक 831 नितिन कौशल एवं आरक्षक 997 विपिन यादव, आर. शाहदर, आर. निहालसिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

कुक्षी पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई