03 आरोपी गिरफ्तार एवं 02 आरोपी फरारमंदिर से चोरी किए गए चांदी के मुकुट, कुण्डल, छत्र एवं नाग-नागिन के जोड़े सहित करीब ₹2.30 लाख का मशरूका बरामदगिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज,
धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
घटना
दिनांक 24.07.2026 को फरियादी कांतिलाल पिता परसराम मोदी, जाति तंबोली, उम्र 65 वर्ष, निवासी भैरू मोहल्ला अमझेरा द्वारा थाना अमझेरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि चालनी रोड स्थित हरदम लाला मंदिर के सामने तंबोली समाज के प्रसिद्ध नानादेवी मंदिर में अज्ञात बदमाशों द्वारा चैनल गेट एवं दरवाजे पर लगे ताले तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया गया तथा माताजी का चांदी का मुकुट, चांदी के कान के कुण्डल, चांदी के तीन छत्र, चांदी के नाग-नागिन के दो जोड़े, भोलेनाथ एवं गणेशजी की पीतल की मूर्तियां, लड्डू गोपाल की चार छोटी पीतल की मूर्तियां तथा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की ज्योनिक्स कंपनी की 17 इंच एलईडी चोरी कर ली गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमझेरा में अपराध क्रमांक 272/24.07.2026, धारा 331(4), 305(d) बीएनएस 2023 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन से पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय कर लगातार आरोपियों की पतारसी की गई।
मुखबिर की सूचना के आधार पर समीर पिता बहादुर मंडलोई निवासी कुड़ुझेता, संजय पिता हिंदु मेड़ा निवासी नाहवेल एवं सुरेश पिता रतनसिंह मंडलोई निवासी कुड़ुझेता थाना बाग को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने साथी रवि उर्फ रविन्द्र पिता सरदार भील निवासी पिपरी एवं महेन्द्र पिता बिलाम भुरिया निवासी नाहवेल के साथ मिलकर उक्त मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों ने बताया कि पांचों आरोपी मोटरसाइकिल से रात में अमझेरा आए तथा मंदिर के दरवाजे का ताला एवं नकुचा लोहे की टांमी से तोड़कर मंदिर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी किए गए मशरूका को आपस में बांटकर रखने की बात भी सामने आई।
आरोपियों की निशानदेही पर माताजी का चांदी का मुकुट, चांदी के कान के कुण्डल, चांदी के तीन छत्र तथा चांदी के नाग-नागिन के दो जोड़े, कुल कीमत लगभग ₹2,30,000/- का मशरूका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- समीर पिता बहादुर मंडलोई, निवासी कुड़ुझेता, थाना बाग।
- संजय पिता हिंदु मेड़ा, निवासी नाहवेल, थाना बाग।
- सुरेश पिता रतनसिंह मंडलोई, निवासी कुड़ुझेता, थाना बाग। फरार आरोपी
- रवि उर्फ रविन्द्र पिता सरदार भील, निवासी पिपरी, थाना बाग।
- महेन्द्र पिता बिलाम भुरिया, निवासी नाहवेल, थाना बाग।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जप्त मशरूका
नानादेवी माताजी का चांदी का मुकुट
चांदी के कान के कुण्डल
चांदी के तीन छत्र (एक बड़ा एवं दो छोटे)
चांदी का नाग-नागिन का एक बड़ा जोड़ा
चांदी का नाग-नागिन का एक छोटा जोड़ा
कुल जप्त मशरूका कीमत लगभग ₹2,30,000
आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी समीर पिता बहादुर मंडलोई के विरुद्ध विभिन्न थानों में 09 अपराध, संजय पिता हिंदु मेड़ा के विरुद्ध 08 अपराध तथा सुरेश पिता रतनसिंह मंडलोई के विरुद्ध 03 अपराध पंजीबद्ध हैं। उक्त अपराध थाना बाग, थाना मनावर, थाना सरदारपुर, थाना पीथमपुर एवं थाना सेक्टर-1 में दर्ज हैं।
इसके अतिरिक्त आरोपी संजय एवं समीर द्वारा माह मई में आगर घाटी, बाग में एक महिला एवं पुरुष को रोककर फालिया अड़ाकर उनकी थैली में रखी चांदी की तागली लूटकर भाग जाने की घटना स्वीकार की गई है।
सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व में उनि दिलीप खाण्डे, उनि रमेशचन्द्र डामोर, सउनि दिवाकरसिंह बैस, प्रआर 489 दिनेश भाभर, प्रआर 261 ललितसिंह चौहान, प्रआर 325 रामकृष्ण गामड़, प्रआर 830 भावसिंह रावत, प्रआर 334 अब्दुल रऊफ खान, आरक्षक 926 लालसिंह भाभर, आरक्षक 316 रमेशचन्द्र नायक, आरक्षक 619 राहुल चौहान, आरक्षक 994 नीरज जाट तथा साइबर टीम के आरक्षक प्रशांत चौहान एवं आरक्षक शुभम शर्मा की आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं चोरी गया मशरूका बरामद करने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।





