ad
best news portal development company in india

राजगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न, 614 हितग्राहियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ

SHARE:


संवाददाता : दिलीप पाटीदार राजगढ़ ( धार )

राजगढ़   मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की उपस्थिति में शिव वाटिका, राजगढ़ तहसील सरदारपुर में तीसरे शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसंवाद एवं समस्या निराकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराना रहा। इसी के साथ ही रबी वर्ष 2026-27 हेतु एग्रीस्टेक पंजीयन, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी दी गई। शिविर में कुल 614 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया। इनमें जनपद पंचायत सरदारपुर की विभिन्न योजनाओं में 231 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार शिक्षा विभाग के 27, कृषि विभाग के 4, महिला एवं बाल विकास विभाग के 132, नगर परिषद राजगढ़ के 147, नगर परिषद, सरदारपुर के 45 तथा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के 28 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया।
जनसंवाद के दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं, मांगें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चौधरी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन आमजन के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसंवाद शिविर में प्राप्त आवेदनों को लंबित न रखा जाए तथा जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव है, उनमें मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चौधरी ने क्षेत्र भ्रमण एवं विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं जानीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
सरदारपुर विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल ने भी इस दौरान आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं जानीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

राजगढ़ में उद्यमियों के साथ किया संवाद और उनकी समस्‍याओं को जाना

 मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान - 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को शिव वाटिका, राजगढ़ तहसील सरदारपुर में उद्यमियों के साथ उद्यम संवाद चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्‍य सरदारपुर क्षेत्र के उद्योगपतियों एवं विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों से प्रत्‍यक्ष संवाद कर उनकी समस्‍याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जानना था। 
इस अवसर पर कार्यक्रम में सरदारपुर विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी ने उपस्थित युवा उद्यमियों एवं हितग्राहियों की बाते सुनी और उन्‍होंने आश्‍वस्‍त किया कि उद्यमियों की समस्‍याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही इस अभियान के तहत प्रस्‍तावित औद्यागिक क्षेत्र सरदारपुर में एमएसएमई विभाग की टीम के द्वारा निरीक्षण संबंधित कार्य किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री वेलसिंह भूरिया, संयुक्‍त संचालक परिक्षेत्रीय उद्योग कार्यालय इंदौर श्री समर्थ सिंह मंडलोई, महाप्रबंधक, जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र, धार श्री शैलेन्‍द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं उद्यम संवाद श्री संदीप गेहलोत, प्रबंधक, जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र, धार द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में उद्यम संवाद अतंर्गत युवा-संगम (रोजगार मेला) का आयोजन

  जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय धार द्रारा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में उद्यम संवाद अतंर्गत युवा-संगम (रोजगार मेला) का आयोजन भी किया गया। इस मेले में औद्योगिक क्षैत्र की 2 प्रतिष्ठित कंपनियो द्रारा साक्षात्कार के माध्यम से कुल 18 युवक-युवतियो का  चयन कर उनको ऑफर लेटर प्रदान किये गए। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी श्री सतीश डोडिया ने समस्त बालक-बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें दी।

रबी वर्ष 2026-27 हेतु एग्रीस्टेक पंजीयन, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिले में एग्रीस्टेक पंजीयन, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान के शुभारम्भ का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।  

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि एवं कल्याण विकास विभाग श्री विजय चौरसिया ने बताया कि शासन के प्राप्त निर्देशानुसार रबी वर्ष 2026-27 में उर्वरक के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने, किसानों को आवश्यक उर्वरक सुव्यवस्थित रूप से अग्रिम उपलब्ध कराने, ई-विकास प्रणाली से टोकन जनरेट करने साथ ही किसानों के फॉर्मर आईडी बनवाने, बकेटिंग के लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं पैक्स में आधिकारिक किसानों को सदस्य बनाने तथा केसीसी सैचुरेशन के उद्देश्य से जिले में ‘‘एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान’’ 20 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 15 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
राज्य शासन द्वारा ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली के संबंध में विभिन्न किसान संगठनों, निजी विक्रेताओं एवं समस्त अन्य स्टेकहोल्डर के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त करने तथा ई-विकास प्रणाली के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से कृषि उत्पादन आयुक्त, म.प्र. शासन भोपाल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। समिति से प्राप्त सुझावों को ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली 2.0 में अंगीकरण किया गया है, जिससे पोर्टल अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी हो गया है।
कार्यक्रम में सरदारपुर विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक श्री वेलसिंह भूरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सहायता समूहों की दीदियां, जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई