खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4 अगस्त 2026 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पुराना कलेक्ट्रेट, खरगोन में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में निजी कंपनी Yuvasakti Skill India Pvt. Ltd., पीथमपुर (इंदौर) द्वारा ट्रेनी पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ ईपीएफ (EPF) एवं ईएसआईसी (ESIC) जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। चयनित युवाओं की पदस्थापना पीथमपुर में होगी।
जिला रोजगार कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होने की अपील की है। अभ्यर्थियों को रिज्यूमे/सीवी, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य), आधार कार्ड, शैक्षणिक अंकसूचियों एवं अन्य प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां तथा पासपोर्ट आकार के दो फोटो साथ लाने होंगे।
रोजगार शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 07282-232787 पर संपर्क कर सकते हैं।





