ad
best news portal development company in india

गुरू ज्ञान के अथाह सागर होते हैं – नरेन्द्र सिर्वी

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा समापन अवसर पर छात्राओं को किया पुरस्कृत

कुक्षी – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में महर्षि सांदीपनि के चित्र की पूजार्चना कर गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम की शुरुआत की गई । गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों का सम्मान तिलक लगाकर पुष्प व कलम भेंट कर किया । इस अवसर पर गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों के प्रथम व द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए । संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी ने कहा कि गुरू ज्ञान का अथाह सागर होते हैं। गुरू से प्राप्त ज्ञान का ऋण नहीं चुकाया जा सकता है । कार्यक्रम प्रभारी दिनेश कुमार डावर ने बताया कि इस अवसर पर जगदीशचंद्र गुप्ता , सोहन बृजवासी आदि ने गुरू महिमा पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में पन्नालाल बर्फा , अनिता एस्के , वीरूसिंह भिड़े , अविताष परमार , राधा अलावा ,सुनिता बघेल , सहित समस्त गुरुजनो पर पुष्प वृष्टि कर छात्राओं ने सत्कार किया । संचालन मनोज कुमार साधु ने किया ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *