ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स बनाने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

पुलिस अधीक्षक खरगोन रवीन्द्र वर्मा के निर्देशन में अवैध फायर आर्म्स बनाने वालों पर पुलिस का कडा प्रहार,
विगत 02 माह पूर्व चौकी बमनाला थाना भीकनगाँव ने किया था आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध,
मौके पर पुलिस ने आरोपी आमिनूल निवासी पश्चिम बंगाल हाल मुकाम देवास नाका निपानिय़ा इंदौर को किया था अवैध फायर आर्म्स के साथ गिरफ्तार,
पुलिस ने आरोपी आमिनूल के कब्जे से मौके पर जप्त की थी 04 देशी पिस्टल व 01 देशी कट्टा,
घटना दिनांक से फरार था अवैध हथियार बनाने वाला मोहनसिंग सिकलीगर।

खरगोन। पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में लंबित पंजीबद्ध प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में थाना भीकनगाँव के द्वारा 02 माह से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

दिनांक 23.05.26 को चौकी बमनाला पुलिस टीम के द्वारा अवैध फायर आर्म्स की तस्करी की सुचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी आमिनूल इस्लाम पिता साजाहान अली उम्र 27 वर्ष निवासी काशीमनगर नुतनपारा रायपुर थाना हरीहरपारा, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल हाल मुकाम देवास नाका निपानिय़ा इंदौर को 04 देशी पिस्टल व 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया था । जिसपर थाना भीकनगाँव पर 235/26 धारा 25(1), 25(7) आर्म्स एक्ट 111 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
प्रकरण में पुलिस के द्वारा की जा रही विवेचना के दौरान आए तथ्यों के अनुसार जानकारी लगी थी कि उक्त अवैध हथियारों को ग्राम सिगनूर के रहने वाले मोहनसिंग पिता अनोकसिंग टकराना सिकलीकर ने बनाकर उक्त आरोपियों को सप्लाई किए है । इसी जानकारी के आधार पर प्रकरण में मोहनसिंग सिकलीगर को आरोपी बनाया गया । मोहनसिंग सिकलीगर शातिर प्रवत्ति का होकर अपने रहने के ठिकाने बार बार बदल रहा था । फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे थे व गिरफ़्तारी हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय कर फरार आरोपी की जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया था ।
परिणामस्वरूप पुलिस टीम को जानकारी मिली की मोहनसिंग सिकलीगर ग्राम गढी में घूम रहा प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी मोहनसिंग सिकलीगर को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया है ।
आरोपी मोहनसिंग सिकलीगर का आपराधिक रिकार्ड
क्रमांक जिला थाना अपराध क्रमांक धारा
01 खरगोन भीकनगांव 235/26 धारा – 25(1) ,25(7) आर्म्स एक्ट ,111(2) बीएनएस
02 खरगोन गोगांवा 50/26 धारा 25(1)(a),25(7),111(2)
03 खरगोन गोगांवा 27/24 धारा 25(1) आर्म्स एक्ट
04 रोहतक हरियाणा मेहम 128/23 धारा 25,27(1),29 आर्म्स एक्ट 120-बी,148,149,195-ए, 302, 341 , 506 बीएनएस
05 रेवाडी हरियाणा बावल 365/24 धारा 25,29,109(2)238(बी)309(4),317(2),317(3),3(5) बीएनएस
06 रोहतक हरियाणा I.M.T 352/23 धारा 25(1-बी)(ए),27,29आर्म्स एक्ट, 120-बी, 148, 149 302, 307, 379बी बीएनएस
07 भिवानी हरियाणा सदर भिवानी 378/23 25,25(1) आर्म्स एक्ट
08 दिल्ली ATS दिल्ली थाना दयालपुर 523/23 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट
09 रेवाडी हरियाणा CIA धारूहेरा 246/23 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट

उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी भीकनगाँव केतन अडलक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भीकनगाँव बलराम सिंह राठौर , चौकी प्रभारी बमनाला उनि राजेन्द्र अवास्या , प्रआर. जयप्रकाश पाण्डेय , प्रआर. दिनेश जाधव, आर. राहुल समुद्रे, आर. दिलीप मासरे, आर. अर्पितसिंह चौहान ,आर. अनूप द्विवेदी का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *