ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस की प्रभावी कॉम्बिंग गश्त : आधी रात को अपराधियों पर कसा शिकंजा, फरार आरोपी व वारंटीयों को किया गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में जिले के थानों एवं चौकियों पर की गई कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक चली व्यापक कॉम्बिंग गश्त 98 लिस्टेड गुंडों एवं 56 निगरानी बदमाशों के घरों पर दी गई औचक दस्तक 62 गिरफ्तारी वारंटी एवं 13 स्थायी वारंटीयों को किया गिरफ्तार थाना प्रभारियों का हवालात निरीक्षण एवं क्षेत्रीय निगरानी भी रही अभियान का हिस्सा

जनसम्पर्क खबर क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार समस्त जिला बल को रात्रि गस्त को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने व फरार-स्थाई वारंटियों की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में लगातार पूरे पुलिस दलबल के साथ प्रभावी गश्त की जा रही है ।इसी क्रम में दिनांक 22-23.07.26 को खरगोन पुलिस के द्वारा जिले के प्रत्येक थाना व चौकी स्तर पर कॉम्बिंग गस्त की गई, पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा कॉम्बिंग गश्त के फोर्स को ब्रीफ़ किया गया ।

पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा की पुलिस बल को ब्रीफिंग के बाद थाना प्रभारियों के द्वारा भी रात्रि गश्त के बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाकर गश्त हेतु रवाना किया गया जिसके बाद समस्त एसडीओपी, समस्त थानों के थाना प्रभारी व पुलिस अमला रात भर सड़कों पर मौजूद रहा ।

कॉम्बिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य कई वर्षों से फरार चल रहे वारंट शुदा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडे-बदमाशों की औचक चेकिंग तथा रात्रि में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ करना था।इस कॉम्बिंग गस्त के दौरान पुलिस टीम को कई सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई