ad
best news portal development company in india

बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी को थाना कुक्षी पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना कुक्षी पुलिस को बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 317/2026 अंतर्गत धारा 87, 64(1),65(1), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना कुक्षी पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र पिता ताराचंद येलोत, उम्र 35 वर्ष, जाति सिरवी, निवासी सुतार मोहल्ला, कुक्षी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से विधिसम्मत पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दीपक सिंह चौहान, अनूप बघेल तथा प्रधान आरक्षक क्रमांक 213 सतीश जरिया की सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई