ad
best news portal development company in india

थाना  कुक्षी पुलिस को अपहरण के मामले में मिली में सफलता, आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़ा

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


  • पुलिस अधीक्षक जिला धार सचिन शर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना कुक्षी पुलिस को अपहरण के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना कुक्षी के अपराध क्रमांक 130/2025 में धारा 137(2) बीएनएस बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरण में अपहर्ता की तलाश की जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे महाराष्ट्र के नंदुरबार से विधिवत गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। साथ ही अपहर्ता/पीड़िता को भी नंदुरबार से दस्तयाब कर सुरक्षित थाना कुक्षी लाया गया।

पीड़िता के कथनों एवं विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी सूरज पिता लक्ष्मण सितोले जाति बलाई उम्र पच्चीस साल निवासी ग्राम सारसुत जिला हरदा के विरुद्ध प्रकरण में धारा 137(2), 87, 64(1), 74(2)(m) बीएनएस तथा धारा 3/4 एवं 5(एल)/6 पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान उपनिरीक्षक प्रकाश अलावा उपनिरीक्षक बाल सिंह ठकराव सहित थाना कुक्षी की समस्त पुलिस टीम का विशेष योगदान एवं सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई