ad
best news portal development company in india

पेपर-लीक मामले में कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शन में विधायक आरिफ मसूद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पार्षदगण, कांग्रेस के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पेपर लीक मामलों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक केवल एक घोटाला नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों पर सीधा हमला है। उनका कहना था कि देश का युवा यह जानना चाहता है कि उसके भविष्य के साथ बार-बार खिलवाड़ क्यों हो रहा है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और छात्रों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई