निहत्थे छात्रों पर लाठी चार्ज करना बहादुरी नहीं कायरता है रवि नाईक
जनसम्पर्क खबर क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन
खरगोन अपनी मांगों को लेकर बीस दिनों से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे निहत्थे छात्रों के ऊपर केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया आंसू गैस के गोले छोड़े और जब इसकी आवाज राहुल गांधी सहित तमाम विपक्ष नेताओं ने उठाईं तो उनके साथ भी नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने बर्बरता की। निहत्थे लोगों के ऊपर लाठी चार्ज करना बहादुरी नही कायरता कहलाती है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से छात्रों के हित में और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के लिये लड़ती रहेगी। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के राजेंद्र सिंह पवार ने कहा कि दो साल पहले किसान थे आज छात्र लाठी चार्ज का शिकार हुए, अगर यह हालात बने रहे तो धीरे-धीरे सबका नंबर आएगा। कांग्रेस के विशाल धरना प्रदर्शन को दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र अभय भागोरे जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सिद्धू वर्मा, सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित भलसे रियाज सर, NSUI जिला अध्यक्ष निलेश सागोरे, मंडल अध्यक्ष भारत रघुवंशी ,अजा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव गांगुली, पार्षद अरुणा उपाध्याय, अजा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव नितेश आड़तिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव जितेंद्र भावसार, खेल एवं खिलाड़ि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शेख रहमान,पूर्व सदर आरिफ केजीएन चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभम जायसवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कादर बेग,जिला कांग्रेस महासचिव नीमा गौर विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष शाहरुख मिर्जा पार्षद रियाज शेख और 7 वर्षीय बेबी वैदेही राणे ने भी संबोधित किया आज सुबह 11:00 जन गण मन के साथ कांग्रेस का धरना श्री कृष्णा टॉकीज चौराहे पर प्रारंभ हुआ धरना प्रदर्शन के दौरान जमकर नरेंद्र मोदी सरकार को बर्खास्त करने के लिए मांग उठाई गई। धरना प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग करते हुए कहा गया है कि पेपर लीक मामले में पिछले कई दिनों से दिल्ली में जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे निहत्थे छात्रों पर केंद्र की मोदी सरकार ने भारी लाठी चार्ज किया जिससे अनेक छात्र बुरी तरह घायल हो गये ।दिल्ली की सड़कों पर नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी। छात्रों के समर्थन में लगातार आवाज उठा रहे देश के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी विपक्ष के नेताओं के साथ छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। यह दोनों घटनाएं साबित करती है कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह निरंकुश तानाशाह हो चुकी है लोकतंत्र पर उसका विश्वास नहीं रहा। वह हर जायज मांग का दमन करना चाहती है। जो दिल्ली में नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया उसे पूरी दुनिया में भारत की छवि को गहरा धक्का लगा है। एक तरफ हम अपने आप को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहते हैं दूसरी तरफ हम शांतिपूर्वक निहत्थे, अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे छात्रों पर और उनके समर्थन में आए विपक्ष के नेताओ पर लाठी चार्ज करते हैं, अभद्रता करते है ।उन्हें गिरफ्तार करते हैं।
हम कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की इस कृत्य की घोर निंदा करते हैं तथा आपसे मांग करते हैं कि ऐसी अलोकतांत्रिक जन विरोधी, युवा विरोधी, छात्र विरोधी सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी अपने इस आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाती रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस पद अधिकारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडलोई ने किया।





