ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस के द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

आठवें दिन भी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए व्यापक जन जागरूकता अभियान, शासकीय कार्यालयों एवं जन प्रतिनिधियों को दिलाई गयी “नशे से दूरी हैं जरूरी” की शपथ,
अभियान के आठवें दिन पुलिस के द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों एवं जन प्रतिनिधियों को “नशे से दूरी हैं जरूरी की शपथ” दिलाई गयी ।

खरगोन। दिनांक 15.07.2026 से दिनांक 31.07.2026 तक प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान,
समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति आज एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन चुकी है । इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है । नशे की लत न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि अपराधों की बढ़ती घटनाओं का भी प्रमुख कारण बनती है ।

इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 15.07.2026 से 31.07.2026 तक प्रदेश भर में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिले के समस्त थानों व चौकियों पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक नागरिकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी क्रम में आज 22.07.2026 को अभियान के आठवें दिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खरगोन बिट्टु सहगल के द्वारा विनय बाल स्कूल में छात्रों व शिक्षकों के साथ जागरूकता रैली निकाली जाकर नशा मुक्ती की शपथ दिलाई गयी ।
इसी तारतम्य में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों के पर लगभग 17 व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनके माध्यम से लगभग 7,833 नागरिकों तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया गया । कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई ।

आज के प्रमुख कार्यक्रम:


थाना भगवानपुरा में नशे से दूरी हैं जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत तहसील कार्यालय भगवानपुरा, जनपद पंचायत भगवानपुरा में तहसीलदार, जनपद सी ई ओ, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधियों को नशा मुक्ती की शपथ दिलाई गयी तथा आशीर्वाद शिक्षा निकेतन सिरवेल में अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की जानकारी दी जाकर छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ती की शपथ दिलाई गयी ।
थाना ऊन में अभियान के अंतर्गत तहसील सेगांवा, व थाना ऊन पर कर्मचारीयों एवं जनप्रतिनिधियों को नशा मुक्ती की शपथ दिलाई गयी तथा कैली हाट बाजार में आमजन को नशे से दूरी हैं जरूरी अभियान के अंतर्गत जागरूक किया जाकर शपथ दिलाई गयी ।
थाना कसरावद पैलेडियन हाऊस स्कूल में छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की जानकारी दी जाकर छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ती की शपथ दिलाई गयी ।
थाना बरूड़ साई मंदिर बरूड़ में आम नागरिकों को नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया तथा पेम्पलेट वितरण किये गये ।
थाना बलकवाड़ा बलकवाड़ा हाट बाजार में आमजन को नशे से दूरी हैं जरूरी अभियान के अंतर्गत जागरूक किया जाकर शपथ दिलाई गयी ।
थाना गोगांवा ग्राम घेघवा में आम नागरिकों को नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया तथा नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई ।
थाना बिस्टान शासकीय छात्रावास बिस्टान में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया तथा नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई ।
थाना भीकनगांव एसडीएम कार्यालय भीकनगांव में एसडीएम भीकनगांव, तहसीलदार भीकनगांव व आम जनता के लिये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर आमजन व कर्मचारीयों को नशा मुक्ती की शपथ दिलाई गई ।
थाना जैतापुर विनय बाल मंदिर जैतापुर में विद्यालय में छात्र छात्राओं तथा विद्यालय के स्टाफ को विडीयो क्लीप के माध्यम से नशे के दुष्परीणाम बताये गये तथा नशे से दुर रहने हेतु जागरूक किया गया ।

खरगोन पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके ।

अभियान के तहत आगामी 15 दिनों तक जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में रैलियाँ, जनसंवाद, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया अभियान, पम्पलेट वितरण तथा अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं, को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा ।

अभियान को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से खरगोन पुलिस द्वारा स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सहयोग से “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान पर आधारित रील एवं वीडियो तैयार कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक नागरिक नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक हों तथा अभियान का संदेश जन-जन तक पहुँचे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई