जनसम्पर्क खबर : क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन
• चैनपुर पुलिस ने किया शातिर आरोपी सेन निवासी सादडवन को किया गिरफ्तार
• शातिर आरोपी सेन निवासी सादडवन पर जिले के 05 थानों पर पूर्व से दर्ज है चोरी व आर्म्स एक्ट के 13 प्रकरण
आरोपी से हुआ चैनपुर क्षेत्र की 03 चोरियों का खुलासा, किए कुल 78,000/- रुपये नगदी जप्त
• आरोपी के कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमती लगभग 50,000/- को भी किया पुलिस ने जप्त
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था।प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य थाना चैनपुर की पुलिस टीम ने ग्राम चिरिया में हुई 03 चोरियों का खुलासा कर 01 शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 17.06.2026 एवं 28.06.2026 की दरम्यानी रात्रि ग्राम चिरिया में अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी की घटनाएं कारित की गई थीं । उक्त घटनाओं के संबंध में थाना चैनपुर पर अपराध क्रमांक 183/2026, 184/2026 एवं 193/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए । पुलिस कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा रात्रि में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक गहलोद सेमलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम से पुलिस टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने एवं रात्रि गश्त प्रभावी तरीके से करने के लिए निर्देशित किया गया था।इसी क्रम में दिनांक 11.07.2026 की रात्रि ग्राम चिरिया में पुलिस रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए । संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया जिसमें मोटरसाइकिल के पीछे बैठा व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि मोटरसाइकिल चालक को घेराबंदी कर पुलिस टीम ने रोक लिया गया।रोके गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सेन निवासी सादडवन का होना बताया जिससे पुलिस टीम ने रात्रि को ग्राम चिरिया में घूमने का कारण का पूछने व कूद कर भागे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया ।पुलिस टीम के द्वारा संदेही सेन पिता पेमा का पुलिस रिकार्ड खंगालने एवं ICGS पर चेक करने पर उसपर पूर्व में चोरी के प्रकरण दर्ज होना पाए गए है । पुलिस टीम के द्वारा मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ करने पर उसने विगत दिनों में ग्राम चिरिया में हुई चोरियों को अपने साथी बादल के साथ अंजाम देना स्वीकार किया जिसे भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।





